बयान से पलटी परिणिति कहा.. पीसी मेरी रोल मॉडल नहीं

कल तक विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा के कसीदे पढ़ने वाली परिणिति चोपड़ा ने आज कहती फिर रही हैं कि वह अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श नहीं मानती हैं। इसलिए वह पीसी को फॉलो नहीं करना चाहती हैं।

वोग इंडिया के कवर पर दिखने जा रहीं परिणीति ने कहा, "वह मेरी रोल मॉडल नहीं हैं। वास्तव में कोई भी मेरा रोल मॉडल नहीं है। इस पेशे में आप किसी और जैसा करियर पाने का लक्ष्य नहीं रख सकते।" इस पत्रिका का नया संस्करण इसी साल फरवरी में जारी होगा।

हालांकि परिणिति ने कहा कि प्रियंका उनके लिए मार्गदर्शक जरूर हैं। उन्होंने मेरी मदद तब की जब मैं संशय में रही। मैं उन्हें फोन कर सकती हूं और उनके पास हमेशा सही जवाब होते हैं।"

आपको बता दें कि यह वही परिणिति हैं जो कल तक पीसी को आईकॉन मानती थीं और कहती फिरती थीं कि उन्हें और उनकी फैमिली को पीसी पर काफी नाज है। वह चाहकर भी पीसी से मुकाबला नहीं कर सकती हैं। वह मल्टी टैलेंटड हैं। परिणिति ने यह भी बोला था कि वह पीसी की तरह दिखने की कोशिश करती हैं। खैर अब मैडम अपने बयान से क्यों मुकर गयीं यह तो वही जाने।

वैसे परिणिति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हंसी तो फंसी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X