और वहीदा-तनुजा के साथ खड़ा कर दिया भंसाली ने मेरी कॉम प्रियंका को!

प्रियंका चोपड़ा जो भी करती हैं उसमें अपना दिल, अपनी जान निकाल के रख देती हैं। फिर चाहे वो अभिनय हो या फिर गायिकी। शायद यही वजह है कि जब भी प्रियंका चोपड़ा किीसी के साथ काम करती हैं तो वो पीसी के दीवाने हो जाते हैं। संजय लीला भंसाली भी आजकल पीसी के प्रशंसक हो रखे हैं। मेरी कॉम फिल्म के लिए प्रियंका ने जितनी मेहनत की, जितनी लगन से दिन रात काम किया उससे भंसाली जी इतना इंप्रेस हुए हैं कि उन्होंने प्रियंका को बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेसेस वहीदा जी और तनुजा के साथ खड़ा कर दिया।

प्रियंका चोपडा़ ने अपने करियर में अभी तक कई सारे ऐसे किरादर निभाए हैं जिन्हें निभाने के बारे में शायद दूसरी एक्ट्रेसेस को काफी सोचना पड़े। प्रिंयका चोपड़ा को जंगली बिल्ली, पीसी आदि संज्ञाओं से भी इसीलिये पुकारा जाता है क्योंकि प्रियंका अपने करियर को लेकर इतनी ज्यादा गंभीर हैं कि वो हर एक ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं, हर एक ऐसी फिल्म करना चाहती हैं जिसे निभाने में उन्हें खुद को चैलेंज करना पड़े। मेरी कॉम भी प्रियंका के करियर की एक ऐसी ही फिल्म है जिसे करने के लिए प्रियंका ने खुद को चैलेंज किया।

मेरी कॉम के लिए प्रियंका ने दिन रात मेहनत की। उन्होंने 15 घंटे की शूटिंग की तो वहीं उसके बाद घटों तक जिम में एक्सरसाइज करके अपनी मसल्स बनाई ताकि फिल्म में वो मेरी कॉम के किरदार में परफेक्ट दिखें। हाल ही में मेरी कॉम का ट्रेलर लॉच हुआ जहां पर प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम फिल्म से जुडी़ अपने कुछ अनुभव शेयर किये। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ने कहा "प्रियंका उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि इंडस्ट्री में अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाती हैं और फिर अपने आस पास की दुनिया को भूल जाती हैं। वहीदा जी और तनुजा जी की ही लीक की हिरोइन प्रियंका भी हैं, वही जुनून, वही जज्बा और वही अभिनय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X