फरहान की एक्शन फिल्म में प्रियंका करेंगी एक्शन

सुनने में आया है कि फिल्म में प्रियंका ही लीड रोल में होंगी साथ ही इसमें प्रियंका जबरदस्त एक्शन सीन भी करेंगी।
वैसे भी स्टंट्स सीन्स में प्रियंका काफी तेज हैं। इससे पहले वो फिल्म 'द्रोणा' में भी एक्शन कर चुकी हैं।
फरहान का मानना है कि वो समय बीत चुका है जब फिल्में केवल हिरो के नाम से चला करती थी। आज कल दर्शक नायिका प्रधान फिल्में भी पसंद करते हैं।
हाल में रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' की कहानी नायिका के चारो ओर ही घूमती रहती है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है। 'डॉन 2' के रिलीज हो जाने के बाद फरहान इस फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











