..................... Priyanka Chopra is excited about her younger brother Siddharth's new venture in the hospitality industry - Hindi Filmibeat

खुद को अच्छी बहन साबित करने में जुटीं प्रियंका, जानिये कैसे?

बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा खुद को एक अच्छी बहन साबित करने में जुटी हैं। जानते हैं कैसे तो सुनिए मैडम प्रियंका इन दिनों अपने छोटे भाई सिद्धार्थ के आतिथ्य उद्योग में नया उद्यम शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं इसलिए वह अपने भाई की मदद की हरसंभव कोशिश कर रही हैं। उनके भाई पुणे में 'द मगशॉट लाउंज' शुरू कर रहे हैं।

प्रियंका ने इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि "मेरे छोटे भाई सिद्धार्थ का नया ठिकाना पुणे में। इसके शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती। अपनी बारटेंडिंग प्रतिभा निखार रही हूं। "उन्होंने द मगशॉट लाउंज का लिंक भी साझा किया। यह एक निमंत्रण है, जो उनके प्रशंसकों को सात सितंबर को उनसे लाउंज में मिलने और सत्कार करने का एक मौका दे रहा है।

मैरिकॉम..के लिए टकली होना हिचक नहीं गौरव की बात थी

प्रियंका के लिए वह सप्ताह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी हफ्ते उनकी बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'मेरी कॉम' भी रिलीज हो रही है। पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मेरी कॉम के जीवन पर आधारित यह फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं और निर्देशक उमंग कुमार है जिनकी यह पहली फिल्म हैं। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनेआप को मैरीकॉम जैसा गठिला बनाने की कोशिश की है, प्रियंका ने कहा था कि उन्होंने वजन कम किया था ताकी वो अपने रोल के साथ न्याय कर सके। प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर पायीं।

प्रियंका का पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सके इसलिए उन्होंने इस रोल को चरितार्थ करने के लिए सारे दांव लगा दिया है। प्रियंका ने साफ कहा कि यह फिल्म मैरीकॉम के जीवन पर जरूर है लेकिन उनकी जीवनी नहीं हैं, यह फिल्म उनकी तपस्या की कहानी है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/8wareW7_fxA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X