पीसी के लिए शाहरूख बने कोतवाल...
अरे आप चौंक गये ना.. कि यह क्या हो गया? जी हां आजकल प्रियंका चोपड़ा के लिए शाहरूख खान किसी कोतवाल से कम नहीं। तभी तो वो हर जगह शाहरूख खान का धौंस दिखाकर अच्छे-अच्छों की बैंड बजवा रही हैं। ताजा वाक्या है एक फिल्म के सेट का जहां जूनियर कलाकार को प्रियंका के साथ डांस करना था। लेकिन जूनियर कलाकार प्रियंका को देखकर नर्वस हो गया जिससे बार-बार रीटेक हो रहा था।
इससे तंग आकर मैंडम पीसी ने झट से जूनियर कलाकार की क्लास ले ली और कहा कि अच्छे से काम करो वरना शाहरूख से कहकर तुम्हारी बैंड बजवा दूंगी। प्रिंयका की इस बेबाकी से हर कोई हैरान हो गया। सेट पर भी खुसर-फुसर होने लगी। सबको समझ में नहीं आया कि प्रियंका ने डांटने के लिए किंग खान का सहारा क्यों लिया?
आखिर कोई लड़की किसी के नाम का सहारा तब ही लेती हैं जब वो उसके बेहद करीब होती है तो क्या यह मान लिया जाये कि मैडम पीसी, शाहरूख के काफी करीब है और जो खबरें मीडिया में उन्हें और किंग खान के लिए आयी थीं वो सही थीं।उनके और शाहरूख के बीच में सही में कुछ चल रहा था जिसके कारण शाहरूख की बीवी गौरी गुस्सायी थी। वैसे भी कहावत पूरी यह है कि 'जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का... तो क्या मैडम प्रियंका के लिए शाहरूख मियां सैंया हो गये हैं?


Click it and Unblock the Notifications
