इस साल भी सबको पीछे छोड़ देंगी प्रियंका चोपड़ा!

प्रियंका चोपड़ा की साल 2014 में भले ही सिर्फ दो फिल्में आई, लेकिन इन दोनों फिल्मों से प्रियंका ने जता दिया कि बॉलीवुड अभी उनकी विशेष जगह और उसे कोई नहीं ले सकता। पिछले साल प्रियंका की 'गुंडे' और 'मैरी कॉम' आई थी। वहीं, इस साल प्रियंका चार अलग अलग शैलियों की फिल्मों में दिखाई देंगी, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

priyanka chopra

प्रियंका ने फिल्मफेयर रेड कार्पेट इवेंट के दौरान जिक्र किया कि, 'इस साल मैं अच्छी फिल्में कर रही हूं और बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। आपको बता दें, 2015 में प्रियंका चोपड़ा 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'गंगाजल2' और 'मैडमजी' में नजर आएंगी। ये सभी फिल्में इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से हैं।

प्रियंका ने बताया, 'फिल्म 'गंगाजल2' में मैं एक महिला पुलिस अधिकारी बनी हूं, जबकि 'मैडमजी' में नृत्यांगना की भूमिका में हूं। वहीं, फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रूप में नजर आएंगी।

प्रियंका की ये चारों फिल्में नामचीन निर्देशकों के साथ हैं। फिल्म 'दिल धड़कने दो' की निर्देशक जोया अख्तर हैं, तो 'बाजीराव मस्तानी' संजय लीला भंसाली की फिल्म है। फिल्म 'मैडमजी' मधुर भंडारकर बना रहे हैं और 'गंगाजल2' प्रकाश झा की है। गौरतलब है कि, प्रियंका 'मैडमजी' की निर्माता भी हैं। सिगिंग में सफलता मिलने के बाद इस साल प्रियंका निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X