प्रियंका चोपड़ा नए वीडियो में कुछ यूं आईं नजर..देखिए आप भी

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल भारत में हैं और हो सकता है कि यहां कुछ बॉलीवुड फिल्मों को साइन करें।

By Shweta

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मुंबई पहुंच चुकी हैं और उनके फैन्स को उम्मीद है कि वो इस बार जरूर कुछ बॉलीवुड फिल्में साइन करेंगी और अपने फैन्स को निराश नहीं करेंगी। प्रियंका चोपड़ा कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट को देख रही हैं और जल्द ही फिल्म फाइनल भी कर लेंगी।

प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा GAP के कॉर्मशियल में भी नजर आई हैं जिसका ना है Bridging the gap. इसमें प्रियंका के साथ साथ कई और भी सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। ये वाकई काफी कूल है और इसका पूरा बैकग्राउंड भी सफेद है। इस वीडियो संदेश है सब मिलकर एक बनकर रहें।यहां देखें वीडियो।

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल कितने समय के लिए भारत में हैं ये नहीं बताया गया है लेकिन इतना जरूर है कि जब वो भारत में होती हैं तो उनके फैन्स काफी एक्साइटेड होते हैं।कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कल्पना चावला की बायोपिक के लिए अपनी हामी भरी है, हो सकता है कि अभी वो मुंबई आने पर इसकी आधिकारिक घोषणा भी करें।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच हाल में रिलीज हुई है जिसे लोगों ने पसंद भी किया। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक और हॉलीवुड फिल्म भी साइन करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X