प्रियंका चोपड़ा और अमीषा पटेल पर इस पाकिस्तानी एक्टर ने किये भद्दे कमेंट्स, बताया 'भयानक', भड़के फैंस

Moammar Rana and Nadir Ali: बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। लेकिन पिछले दिनों पाकिस्तान एक्टर मोअम्मर राणा और कॉमेडियन नादिर अली ने एक्ट्रेस पर इतने नस्लभेदी और भद्दे कमेंट्स किये, कि सोशल मीडिया पर लोग दोनों पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर भड़क उठे।
नादिर अली के पॉडकास्ट में गए मोअम्मर राणा ने प्रियंका चोपड़ा के रंग पर कमेंट करते हुए उन्हें भयानक बताया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका प्रियंका पर क्रश था, लेकिन जब वह उनसे आमने-सामने मिले तो सारा क्रश खत्म हो गया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नादिर ने मोअम्मर से पूछा कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री में कौन उन्हें 'भयानक' लगती हैं? तो मोअम्मर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में ऐसी कोई नहीं लगती है।
बिना मेकअप प्रियंका चोपड़ा को पहचान नहीं पाया
इसके बाद होस्ट ने उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसस को लेकर वही सवाल पूछा, तो मोअम्मर ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, "एक इवेंट में मैं बैठा हुआ था, एक बंदी मेरे बगल में आकर बैठ गई और वह मेरे दूसरे साइड बैठे सलमान से बात कर रही थी। मैं कभी आगे जा रहा कभी पीछे। सोच रहा कहां जाऊं। थोड़ी देर बाद वह उठकर चली गई। फिर मैंने वहां लोगों ने पूछा कि वो कौन थी?"
इतने में होस्ट नादिर ने बोला- "नौकरानी है, क्या है?" मोअम्मर ने अपनी बात जारी करते हुए आगे कहा, "जिससे मैंने सवाल पूछा, उसने कहा- तुमने पहचाना नहीं। प्रियंका चोपड़ा थी। ये सुनकर मेरा जो क्रश वगैरह जो भी था ना, सब भाड़ में गया।" नादिर ने फिर टोकते हुए कहा, "आपने कहा काला नमक चाट लूंगा?"
अमीषा पटेल पर भी किये भद्दे कमेंट्स
इसके बाद दोनों ने मिलकर अमीषा पटेल पर भी काफी भद्दे कमेंट्स किये। मोअम्मर ने कहा कि उन्हें अमीषा पटेल बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। फिर नादिर ने मोअम्मर को चिढ़ाना शुरू कर दिया और चेहरा क्या देखते हो गाना गाकर और अपने सीने की ओर इशारा करने लगा। फिर दोनों हंसने लगे और मोअम्मर ने कहा, "क्या मुझे तुम्हें सब कुछ बताना होगा?"
ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर दोनों पाकिस्तानी आर्टिस्ट की क्लास लगा रहे हैं। वीडियो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "औकात दो कोड़ी की नहीं और मजाक उड़ा रहे हैं ग्लोबल स्टार का मिस वर्ल्ड प्रियंका का.." वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "दोनों को स्कूल भेजो"..


Click it and Unblock the Notifications