..................... भारत से लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में लिया | Priyanka Chopra is a happy mother as she spends time with daughter Malti after India trip see pics - Hindi Filmibeat

Pics: भारत से वापस लौटते ही Priyanka Chopra ने बेटी मालती को गोद में उठाया, निक जोनस के साथ बिताया समय

Priyanka Chopra

Recommended Video

Priyanka Chopra India Tour के बाद पहुंची LA, बेटी Malti और Husband Nick Jonas के साथ Share की Pic!

प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra] हाल ही में तीन दिन की भारत यात्रा पर थीं और उनके भारत आने का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था। माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा, अपनी छोटी सी बेटी मालती के साथ ही भारत आएंगी लेकिन प्रियंका, नन्हीं सी मालती के बिना भारत आईं। शायद यही वजह थी कि वापस लौटते ही प्रियंका सबसे पहले अपनी नन्हीं सी जान के साथ वक्त बिताते दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस पहुंच चुकी हैं और घर पहुंचते ही वो अपनी बेटी मालती के साथ खेलती नज़र आईं। प्रियंका ने मालती के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की जहां वो मालती के साथ खेल रही थीं और निक जोनस, पास में लेटे हुए मां - बेटी को निहार रहे थे। उनकी ये Family Pic फैन्स को काफी पसंद आई।

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - HOME। वाकई परिवार जहां हो, वही घर कहलाता है। हालांकि, भारत लौट कर भी प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल दिखाई दीं। तीन दिन के इवेंट्स के बीच उनके दोस्तों और परिवार वालों ने उनकी खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की जहां टेबल पर ढेर सारा खाना था।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, इन तीन दिनों में सबने मेरे खाने का पूरा ख्याल रखा। वहीं भारत से लौटते हुए भी प्रियंका थोड़ी भावुक दिखीं और उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि तीन दिन ज़्यादा तो नहीं होते लेकिन सबसे मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। वहीं उनके दोस्तों और टीम ने भी कहा कि ये तीन दिन, तीन सालों की भरपाई नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा, तीन सालों बाद भारत वापस लौट कर आई थीं। जहां उम्मीद की जा रही थी कि उनकी ये ट्रिप थोड़ी लंबी होगी वहीं प्रियंका केवल काम निपटाकर फटाफट अपनी बेटी के पास वापस लौट गईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, इस साल सरोगेसी के ज़रिए एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बने हैं। इस बेटी का नाम रखा गया है मालती मैरी चोपड़ा जोनस। मालती, प्रियंका चोपड़ा की मां, मधु के पूरे नाम का हिस्सा है वहीं मैरी, निक जोनस की मां के नाम का हिस्सा है। अभी तक मालती की झलक फैन्स को नहीं मिल पाई है और प्रियंका उनकी तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन उनका चेहरा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X