Pic Of The Day: निक जोनस के साथ छुट्टियों के बाद पीली साड़ी में कहर ढा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

Priyanka Chopra Yellow Saree

प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra] ने हाल ही में निक जोनस के साथ अपनी एक Road Trip की तस्वीरें शेयर की थीं और अब प्रियंका चोपड़ा ने पीली साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है। प्रियंका इस अवतार में कहर ढा रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो किसी भी लुक पर शानदार लगती हैं।

अब इस पीली साड़ी में भी वो फैन्स का दिल जीत रही हैं। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और साड़ी के लिए अपना प्यार भी जताया। प्रियंका ने इससे पहले, निक जोनस के साथ अपनी रोड ट्रिप की एक तस्वीर शेयर की थी। प्रियंका और निक एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इस समय काम से ब्रेक पर हैं और पूरी तरह से अपना ध्यान अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा पर लगा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सरोगेसी के ज़रिए हुआ और उनकी सरोगेसी पर काफी विवाद भी हुआ। कहा गया कि प्रियंका के पास मां बनने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया।

बहरहाल, इन सारी नकारात्मकता से दूर, प्रियंका अपना सारा समय अपनी नन्हीं सी राजकुमारी के साथ बिता रही हैं। अगर काम की बात करें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा वापसी करेंगी फरहान अख्तर की जी ले ज़रा के साथ। ये एक रोड ट्रिप फिल्म है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीनमा कैफ नज़र आएंगी। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन फिल्म की तीनों हीरोइनें इस समय अपनी ताज़ा ताज़ा शादीशुदा ज़िंदगी में व्यस्त हो चुकी हैं जिस वजह से ये फिल्म थोड़ी पोस्टपोन हो गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X