प्रियंका चोपड़ा IPL 5 को कर रही हैं मिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इसबार इंडियन प्रीमियर लीग की कमी खल रही है। उन्हें मलाल है कि वह आईपीएल 5 के मैच नहीं देख पा रही हैं। उन्होंने आईपीएल के उद्घाटन समारोह में तो अपनी प्रस्तुति दी, लेकिन काम की अधिकता के चलते वह मैच नहीं देख पा रही हैं।
प्रियंका जल्द ही म्यूजिक एलबम के सिलसिले में अमेरिका के लिए रवाना होने वाली हैं। चेन्नई में मंगलवार को आईपीएल के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने के बाद वह मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का शुरुआती मैच देखना चाह रही थीं। लेकिन समारोह में प्रस्तुति देने आईं अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका कैटी पेरी से मुलाकात के तुरंत बाद उन्हें मुम्बई लौटना पड़ा।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' का प्रोमो जारी हुआ इस फिल्म में वो शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। प्रियंका को इन दिनों अपने काम के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ रही हैं। वह 'क्रिश 2' की शूटिंग कर एक महीने बाद भारत लौटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications