प्रियंका चोपड़ा रंगभेद का शिकार,कहा- मुझे काली कहकर बुलाते थे, आत्मविश्वास हिल गया Video

अमेरिका में जॅार्ज फ्लॅायड की मौत को लेकर इंसाफ की मांग की जा रही है। ऐसे में कई स्टार्स इसे अपना समर्थन दे रहे है। प्रियंका चोपड़ा का भी नाम इससे जुड़ गया है।

रंगभेद को लेकर प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर प्रियंका चोपड़ा ये बता रही हैं कि कैसे बचपन में उन्हें इसका सामना करना पड़ा है। इसी के कारण प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी अपने करियर में किसी भी फेयरनेस क्रीम का प्रचार नहीं किया है।

priyanka chopra

रंगभेद के खिलाफ हो रहे आंदोलन के बीच प्रियंका का ये इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया जहां पर उन्हें काली कहकर बुलाया जाता था। वो कहती हैं कि ऐसा लोग उन्हें मजाक में कहते थे।

बल्कि कई बार उन्हें अपने रंग के कारण कई तरह की आलोचना भी सुननी पड़ी है। इससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो गया था। प्रियंका ने बताया कि उनसे कहा जाता था कि जहां से आई हो वहां वापस चली जाओ। हाथी पर बैठकर चली जाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X