इंस्टाग्राम की क्वीन बनीं प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली को टक्कर देने वाली इकलौती एक्ट्रेस
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नया मुकाम हासिल किया है। इंडियन एक्ट्रेस की बात करें तो वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं इस रिकॉर्ड को हम दूसरे तरीके से ऐसे भी देख सकते हैं कि वह दूसरी ऐसी भारतीय हैं जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दरअसल इससे पहले ये मुकाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने हासिल किया था। अब ये दो भारतीय हस्तियां ही ऐसी हैं जिन्होंने ये रिकॉर्ड कायम किया है।
देश-विदेश के तमाम फैंस प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के अलावा अपनी आने वाली फिल्मों व फैमिली की फोटोज भी शेयर करती हैं। इसके अलावा वह दूसरे स्टार्स की प्रशंसा के लिए भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











