परिणिति ने फिर से पढ़े पीसी दीदी के कसीदे

इस बार 6 सिंतंबर को बॉक्सऑफिस पर दो हीरो या फिर दो अभिनेताओं की लड़ाई नहीं है बल्कि इस बार बॉक्सऑफिस पर दो बहनों की लड़ाई है और यह दो बहने हैं परिणिति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा।

जहां इस शुक्रवार को परिणिति चोपड़ा की शुद्ध देसी रोमांस रिलीज होने वाली हैं वहीं इसी दिन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जंजीर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर लंबे अरसे के बाद दो बहनों की टक्कर होने जा रही है लेकिन इस बात को मीडिया का शगूफा बताने वाली परिणिति का कहना है कि दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज हो रही है, दोनों ही अलग-अलग पृष्ठभूमि की फिल्में हैं। दोनों के बीच में तुलना हो ही नहीं सकती है।

रही बात प्रियंका से तुलना करने की तो मैं औऱ पीसी कभी भी बराबर नहीं हो सकते हैं। पीसी मुझसे काफी बड़ी और हम मामले में सीनियर है। वह कहीं ज्यादा टैलेंटड है। वह विश्वसुंदरी है, अच्छी और मशहूर अभिनेत्री है और सुरीली गायिका है।

मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और सीख रही हूं और वह मुझे बड़ी बहन की तरह ही सलाह देती हैं। मैं उनके जैसा कुछ कर पाऊं तो यह मेरा सौभाग्य होगा। फिलहाल तो मैं यही दुआ करती हूं कि वह यूं ही अच्छा काम करती रहें और हमारी फैमिली का नाम रोशन करती रहें।

गौरतलब है कि शुद्ध देसी रोमांस..में परिणिति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल कर रहे हैं, उनके साथ पर्दे पर वाणी कपूर भी नजर आयेंगी तो वहीं जंजीर साल 1973 की हिट फिल्म की रीमेक है। फिल्म में पीसी के साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा हैं। खैर देखते हैं कि मीडिया के जरिये छेड़े गये शगूफे में बाजी किसके हाथ लगती है, प्रियंका के या परिणिति के।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X