लंदन में शूटिंग पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हादसा, खून के साथ इतनी गंभीर चोट, दिखाई फोटो
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म सिटाडेल की शूटिंग से तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर एक्ट्रेस को को गंभीर चोट आयी है। प्रियंका चोपड़ा के सिर पर से खून निकल रहा है।
लंदन में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसे देख फैंस हैरान है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा इतनी घायल कैसे हो गई हैं?

प्रियंका चोपड़ा के आंख के ऊपर चोट का निशान इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के माथे की तरफ से खून बह रहा है।

प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट
अपनी पहली फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि क्या असली और क्या नहीं है। प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी तस्वीर के साथ लिखा है कि आइब्रो पर लगी चोट असली है और माथे पर लगी चोट नकली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिटाडेल में एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के दौरान अपने सेट से कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर ये बता रही हैं कि उनके लिए पूरा दिन काम करना थकावट भरा रहता है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने चोट लगने के बाद भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जहां पर स्वैग में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कोरोना वायरल की दूसरी लहर के कम होने के साथ प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में लंदन में अपनी फिल्म सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की डिटेल
कई महीनों से लंदन में ही रहकर प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो हैं। इसके अलावा बैक टू बैक प्रियंका चोपड़ा कई खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी। प्रियंका चोपड़ा हॅालीवुड फिल्म सिटाडेल, टेक्स्ट फॅार यू, मैट्रिक्स 4 में दिखाई देंगी। हिंदी सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications