प्रियंका चोपड़ा को मिला 'इंडियाज बेस्ट ड्रेस्ड' का खिताब

पीपल के इंडीयन एडीशन में खुद को मिले 'इंडियाज बेस्ट ड्रेस्ड' के खिताब पर प्रियंका का कहना है कि मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह खिताब मुझे मिलेगा। प्रियंका मानती हैं कि पहनावे का सबसे जरूरी हिस्सा आपका आत्मविश्वास है। वह कहती हैं कि चाहे कैसी भी ड्रेस हो वह उसे आत्मविश्वास के साथ ही पहनती हैं।
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका मुम्बई में शनिवार की शाम को आयोजित होने जा रहे 'मर्सीडीज-बेंज बेस्ट ड्रेस्ड शो 2011' में रैम्प वॉल्क करेंगी। इस शो में प्रियंका डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गये परिधानों को पहनेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











