..................... प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस Priyanka chopra husband nick jonas talk about family planning - Hindi Filmibeat

निक जोनस ने की ढेर सारे बच्चों के पिता बनने इच्छा, प्रियंका चोपड़ा की खुशी की सताती है चिंता

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से साल 2018 में शादी की। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए जितने मैं कर सकती हूं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस संबंध में निक जोनस ने भी अपनी बात रखी है।

निक जोनस ने अपने फैमिली प्लानिंग को लेकर ऐसा कुछ बोला है जो कि चर्चा में आ गया है। निक जोनस ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत की। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने रिश्तों को लेकर ये कहा कि वह ढेर सारे बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। निक जोनस ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की खुशी की उन्हें चिंता रहती है।

Priyanka chopra, Nick jonas

निक जोनस ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि वह पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह ढेर सारी उम्मीद और भगवान की कृपा से आती हैं। यह सब एक साथ होता है। हम धन्य हैं कि हम एक दूसरे के साथ हैं। भविष्य के लिए पूरे दिल से तैयार हैं।

ठीक इसी तरह प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने पर मजाक में कहा था कि वह 11 बच्चे चाहती हैं। प्रियंका ने बोला था कि वह क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कई बार अपने शादी के रंग की झलक सोशल मीडिया के जरिए दिखा चुके हैं।

जहां दोनों एक दूसरे के साथ पोस्ट पर रोमांस करते हुए दिखाई पड़ते हैं। निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक नया घर भी खरीदा है। जो कि 145 करोड़ के करीब की कीमत का है। प्रियंका इन दिनों अपने लेटेस्ट बोल्ड फोटोशूट के कारण भी छाई हुई हैं। उन्होंने बैक टू बैक कई हॅाट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की हैं जो कि काफी पसंद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X