स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त धड़ाम से गिरे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, वीडियो वायरल

Nick Jonas: सोशल मीडिया पर इस वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब निक जोनस स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं तभी अचानक से गिर जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद निक जोनस के फैंस उनके लिए काफी परेशान हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस-
दरअसल बात ऐसी है कि,बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों अपने भाइयों के साथ वर्ल्ड टूर पर हैं। इस टूर में वह अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने बीते शनिवार को न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में कॉन्सर्ट करके की थी। 'द टूर' के कॉन्सर्ट्स के दौरान उनके फैंस की भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए गिर निक जोनस-
जोनस ब्रदर्स ने बोस्टन, मैसाचुसेट्स के टीडी गार्डन में परफॉर्म कर रहे थे। इस टूर की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में निक जोनस को स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक से गिरते हुए देखा जा सकता है।
'द टूर' के बोस्टन कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जोनस ब्रदर्स बोस्टन के मैसाचुसेट्स के टीडी गार्डन में रंगारंग प्रस्तुती दे रहे थे। प्रदर्शन के बीच में, निक को फैंस के पास जाते देखा जा सकता है और इसके तुरंत बाद, वह स्टेज पर धड़ाम से गिर जाते हैं।
निक को स्टेज पर गिरता देख उनका एक सिक्योरिटी गार्ड उनकी मदद के लिए आगे आया, लेकिन निक ने तुरंत उठकर अपना परफॉर्मेंस फिर से शुरू किया और अपने भाइयों के पास वापस चले गए। वीडियो में निक जोनस जब गिरते हैं तो उनके मुंह से कराहने की आवाज भी सुनाई पड़ती है।
वर्ल्ड टूर पर निकले निक जोनस-
आपको बता दें, जोनस ब्रदर्स के इस वर्ल्ड टूर पर पूरा परिवार उनके साथ है। प्रियंका चोपड़ा, उनकी बेटी मालती मैरी, सोफी टर्नर से लेकर निक के माता-पिता और भाई की पत्नियां भी इस टूर पर हैं। जोनस ब्रदर्स ने टूर के दौरान अपने माता-पिता, डेनिस और केविन जोनास की शादी सालगिरह भी मनाई।


Click it and Unblock the Notifications