प्रियंका चोपडा़ का हॉट गेस फोटोशूट

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि एक्टिंग से लेकर सिगिंग तक काफी सफलता हासिल कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की रफ्तार कभी नहीं रुकी और साथ ही प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग के मामले मे भी सभी एक्ट्रेसेस को काफी पीछे छोड़ दिया। प्रियंका चोपडा़ अब सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं रह गयीं बल्कि अब वो हॉलीवुड सिंगर भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अब तक एक ग्लोबल सेलिब्रिटी के रुप में ऊभरकर सामने आई हैं। हाल ही में उन्हें एक फैशन ब्रांड गेस का ब्रांड अम्बेसडर चुना गया है। और इस ब्रांड के लिए प्रियंका ने एक बहुत ही हॉट फोटोशूट कराया है।

प्रियंका चोपड़ा के गेस ब्रांड का फोटोशूट एक मशहूर कैनेडियन फोटोग्राफर ब्रायन एडम्स ने किया था। गेस ब्रांड का पूरा फोटोशूट ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है। गेस ब्रांड के लिए हां कहने के बाद अब प्रिंयका को साइन करने की रकम भी काफी बढ़ गयी है। वैसे भी साल 2013 प्रिंयका चोपड़ा के लिए काफी लकी साबित हुआ है। पहले तो उनकी हॉलीवुड एलबम एक्सोटिक रिलजी हुई जिसमें उनके साथ पिटबुल भी शामिल थे। उसके बाद प्रिंयका को हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म प्लेन्स के लिए वॉइस ओवर देने का भी मोका मिला।

लेकिन अभी भी प्रियंका का कहना है कि वो तो बिल्कुल देसी गर्ल ही हैं। वो भले ही हॉलीवुड में भी काम कर रही हैं लेकिन अभी कोई हॉलीवुड फिल्म करने का उनका प्लान नहीं है। वो बॉलीवुड से हॉलीवुड शिफ्ट नहीं हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X