पहली बार किसी अवार्ड शो को होस्ट करेंगी प्रियंका चोपड़ा
वैसे तो आपने प्रियंका चोपड़ा को कई अवार्ड शो में कई गानों पर थिरकते हुए देखा होगा। लेकिन खबर आ रही है कि वो इस साल मकाउ में होने वाले अवार्ड शो को होस्ट करने जा रहीं हैं। जी हां इस वक्त बॉलीवुड से हॉट न्यूज आ रही है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा जी सिने अवार्ड की तैयारी कर रही हैं।
जी हां प्रियंका से इस शो की बेताबी छुप भी नहीं पा रही है हाल ही में प्रियंका ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि वो इन दिनों बर्फी की शूटिंग कर रही हैं साथ ही जी सिने अवार्ड की तैयारी भी। वो काफी खुश है और अपने दोस्तों से एंकरिंग के टिप्स भी ले रही हैं।
हाल ही में प्रियंका को फिल्म 7 खून माफ में नेगेटिव किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लिया शाथ ही शाहरूख के साथ प्रियंका ने बेस्ट सपोर्टिव रोल के लिए भी अवार्ड जीता।


Click it and Unblock the Notifications











