..................... Priyanka Chopra Host Warm Intimate Wedding Reception Party For Her Brother Siddharth Chopra - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने भाई-भाभी के लिए रखी रिसेप्शन पार्टी, सामने आईं इनसाइड तस्वीरें

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Brother Wedding Party: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाती है और आपको बता दें कि शुक्रवार को वह मुंबई पहुंची। दरअसल वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में भारत आई है।

सिद्धार्थ और नीलम ने बहुत ही सादगी भरे अंदाज के साथ में अपनी शादी के समारोह का जश्न मनाया। अब उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। अब हाल ही में सिद्धार्थ और नीलम के रिसेप्शन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल आपको बता दें कि इस तस्वीर को गाइनेकोलॉजिस्ट किरण ने शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके साथ में मधु चोपड़ा यानी कि प्रियंका चोपड़ा की मां भी नजर आ रही है।

डॉ किरण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा कि "एक अंतरंग अफेयर, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त। मधु चोपड़ा और प्रियंका का नीलम और सिद्धार्थ के लिए एक डिनर रिसेप्शन भी रहा।" डॉ किरण ने इस इनसाइड तस्वीर को शेयर किया और लोग भी इस पर कमेंट करते हुए नजर आए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस फंक्शन के दौरान मेजेंटा गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी और वह शुक्रवार को अपने भाई की शादी की पार्टी में अकेले नजर आई। दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इस पार्टी में दिखाई नहीं दिए।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X