गुजराती फिल्म Chhello Show के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में किया ये बड़ा काम!

प्रियंका चोपड़ा जो कि अक्सर हर लेवल पर अपने देश का प्रमोशन करती रहती हैं और इसके लिए खड़ी नजर आती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सीधे लॉस एंजिलिस से सामने आई हैं जहां उन्होने एक खास काम को अंजाम दिया है। दरअसल गुजराती फिल्म छेलो शो को लेकर काफी चर्चा है और जब से ये फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी गई है तब से ही लोग इसको लेकर बात कर रहे हैं।
खबरें हैं कि ये भारतीय फिल्म अब फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में शॉर्टलिस्ट भी हो चुकी है। इसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं और उन्होने फिल्म को लेकर एक बड़ा काम किया है।
दरअसल हाल ही में उन्होने लॉस एंजिलिस में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसको वो खुद होस्ट कर रहीं थीं। उन्होने इस दौरान भारतीय और रीजनल सिनेमा को लेकर कई बात भी कहीं जो कि खबरों का हिस्सा हैं।

पोस्ट किया था
प्रियंका चोपड़ा ने इसके अलावा एक पोस्ट किया था जिसमें उनके साथ छेलो शो के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की (David Dubinsky) और फिल्म की बाकी टीम के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,

प्रियंका का पोस्ट
''कम से कम मैं हमेशा उस इंडस्ट्री का समर्थन कर सकता हूं जिसने मुझे वह सब सिखाया जो मैं अपने काम के बारे में जानती हूं। भारतीय सिनेमा से निकलने वाली अद्भुत फिल्मों पर बहुत गर्व है। 'छेल्लो शो' खास में से एक है। गुड लक टीम! जाओ उन्हें ले आओ।''

आगे क्या लिखा
''छेलो शो (अंतिम फिल्म शो) - एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्म (गुजराती) जिसे 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित, यह अविश्वसनीय फिल्म 9 साल के iambhavinrabari के सिनेमा के प्रति आकर्षण के इर्द-गिर्द घूमती है। पी.पी.एस. स्क्रीनिंग के लिए टीम को अपना एलए घर देने के लिए _iiiishmagish को धन्यवाद!''

पोस्ट तेजी से वायरल
प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों को लेकर भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications