Priyanka Chopra की नई हॉलीवुड फिल्म Love Again का ट्रेलर रिलीज, फैंस का जीता दिल, यहां जानें रिलीज डेट

Priyanka Chopra's Love Again: फैंस का इंतजार खत्म हुआ! ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं, जिसका नाम है 'लव अगेन'। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ सैम ह्यूगन लीड रोल में दिखेंगे। वहीं, सेलीन डायोन भी अहम किरदार निभा रही हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका के रियल लाइफ पति निक जोनस भी फिल्म में कैमियो निभा रहे हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखी।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- "हमने इस फिल्म को मुश्किल समय में बनाया है, ज्यादातर अपने घरवालों से दूर.. लेकिन सेट पर हर दिन खास था, विशेष रूप से सेलीन डायोन और मेरे अद्भुत सह-कलाकारों सैम ह्यूगन, रसेल टोवी ,सोफिया बार्कले 😘 के साथ। लव अगेन मूवी को शेयर करते हुए खुशी हो रही है।"
जेम्स सी स्ट्रॉस द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका मीरा रे नाम का किरदार निभा रही हैं, जो अपने मंगेतर को खो चुकी है। अपने दिवंगत मंगेतर की याद में मीरा उसके पुराने सेल फोन नंबर पर रोमांटिक मैसेस भेजती है। लेकिन उसे यह नहीं पता कि वह नंबर अब रॉब (सैम ह्यूगन) के पास है। रॉब, जो कि एक पत्रकार है, मीरा के मैसेजेज पर आकर्षित हो जाता है और मेगास्टार सेलीन डायोन की मदद से मीरा का दिल जीतने की कोशिश करता है।
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि प्रियंका के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस को आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन में देखा गया था। वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें तो, बॉलीवुड में प्रियंका "जी ले जरा" में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications