कोरोना में प्रियंका चोपड़ा की बड़ी मदद, दान के लिए जमा किए 5 करोड़ रुपए
कोरोना के चलते तड़पता मंजर देशभर में देखा जा सकता है। कहीं ऑक्सीजन की वजह से लोगों की जानें जा रही हैं तो कहीं बेड्स न मिलने की वजह से लोग संकट में हैं। कोरोना ने भारत में तबाही मचाई हुई है। कोरोना की दूसरी लहर से मचे हाहाकार में लोग एक दूसरे के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड भी बढ़-चढ़ कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं विदेश से प्रियंका चोपड़ा भी मदद के लिए हर संभव कोशिश करती दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया जिसके जरिए उन्होंने दिखाया कि कैसे भारत इस समय ऑक्सीजन, बेड्स, वेंटीलेटर, व अन्य चीजों के लिए तड़प रहा है। सांस लेने के लिए लोग छटपटाते नजर आ रहे हैं। वहीं अस्पतालों में डॉक्टर की कमी और वायरस का बढ़ता प्रकोप हर कोशिश को नाकाम करता दिख रहा है।

प्रियंका ने लोगों को मदद के लिए जागरुक किया और उन्होंने व पति निक जोनास के साथ मिलकर भारत की इस लड़ाई के लिए करीब 5 करोड़ रुपये भी जुटाने में कामयाब हुईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारत की मदद के लिए आगे आए और इस मुश्किल वक्त में उनका साथ दें।

क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, भारत में दूसरी लहर के चलते हर तरफ लड़ाई लड़ी जा रही है। हम सभी के सहयोग से यहां परिवर्तन लाया जा सकता है। छोटे से एक सहयोग से लोगों की जानें बच सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का अभियान
सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने एक अभियान शुरू किया। इस अभियान में लोगों के सहयोग से करीब 5 करोड़ की राशि भी जुटाई गई, जिसकी मदद भारत को दी जाएगी।

कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए भी आगे आईं प्रियंका चोपड़ा
हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए चिंता जताई। वहीं केंद्र सरकार व राज्य सरकारों से मदद की कि वह इन बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दें।

सोनू सूद की जमकर तारीफ की
इसी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने एकटर सोनू सूद की तारीफ की।उन्होंने सोनू सूद के इस विचार से सहमति जताई और उन्हें परोपकारी बताया।

वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आईं। फिलहाल आगे की फिल्मों पर कोरोना के चलते सब काम ठप्प पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications