कोरोना के कहर में प्रियंका चोपड़ा ने की देश की बड़ी मदद, जुटाए 22 करोड़ रुपये
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश की मदद की हर संभव कोशिश में लगी हैं। उन्होंने गिवइंडिया संगठन के साथ एक फंडराइज़र अभियान शुरू किया, जिसके तहत वह देश की मदद करने के लिए फंड इकट्ठा कर रही हैं। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दुनिया भर की मदद से 22 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। दुनिया के कोने कोने से लोगों ने इस संगठन में योगदान दिया और भारत की मदद के लिए आगे आए।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया "आपके सभी के योगदान से ये संभव हो पाया है। आप के साथ इस योगदान के बारे में अपेडट साझा कर रही हैं। अब तक की मदद से, हमने करीब 500 ऑक्सीजन कंससेंट्रर खरीदे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि 2500 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीज हर महीने दिया गया। इस अभियान के जरिए हमने 10 वैक्सीनेशन सेंटर भी शुरू किए जिससे 6000 से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने में मदद मिलेगी।"

इसके आगे दान करने वाले सभी लोगों का प्रियंका चोपड़ा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि सभी के दान की वजह से ये सब संभव हो पाया है। हरेक शख्स का धन्यवाद जिन्होंने लोगों की जान के लिए ये दान किया। आप सभी के योगदान से हम 22 करोड़ एकत्रित करने में सफल हो पाए।

अमिताभ बच्चन की मदद
बता दें प्रियंका चोपड़ा के अलावा, बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं जो मदद के लिए आगे आए हैं। हाल में ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 25 बेड्स की क्षमता वाला कोविड सेंटर खुलवाने में मदद की जिससे कोविड संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन के साथ अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रियंका ने की सोनू सूद की तारीफ
कुछ दिन पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता सोनू सूद की तारीफ की। जो इन दिनों आम लोगों की मदद में व्यस्त है। प्रियंका चोपड़ा ने सोनू सूद के विचार से सहमति जताई और सरकार से कोविड की वजह से अनाथ हुए छात्रों के लिए मदद करने के लिए आग्रह किया।

कार्तिक आर्यन ने की 5 लाख की मदद
खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा के इस संगठन में कार्तिक आर्यन ने भी डोनेट किया। माना ये भी जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने करीब 5 लाख की राशि दान की, जो कि इस संगठन में अब तक की दी गई सबसे बड़ी आर्थिक मदद थी। हालांकि कार्तिक आर्यन ने इस बारे में जानकारी साझा नहीं की।

सलमान खान से लेकर भूमि पेडनेकर तक
बॉलीवुड हस्तियां मदद के लिए कोरोना काल में आगे आई है। सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, टिस्का चोपड़ा समेत कई स्टार्स हैं जो इन दौरान भोजन की व्यवस्ता कर रहे हैं तो अक्षय कुमार, रजनीकांत से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे सितारों ने आर्थिक सहायता की है।

कोरोना से जूझ चुके सितारे
बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर कम नहीं देखने को मिला। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सोनू सूद, संजय लीला भंसाली समेत कई स्टार्स कोरोना की चपेत में आ गए थे। हालांकि ये सितारों कोरोना को मात देने में सफल हुए।


Click it and Unblock the Notifications











