'एक युग का अंत'- प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा दिल छू जाने वाला पोस्ट
बॉलीवुड में बीते दिन दो बड़े झटके लगे और अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान हमें छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था और इसके बाद लोग काफी ज्यादा चौंक गए थे। कई ऐसे सितारे हैं जो कि उनको लगातार याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अब ऋषि कपूर को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक नोट सामने आया है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋषि कपूर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक नोट लिखा है। उन्होने लिखा... 'सारा संसार आपके चले जाने से दुखी है। ऋषि कपूर का यहां से जाना हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत है।' इसके अलावा प्रियंका लिखती हैं.. 'रणबीर, रिद्धिमा और नीतू मैम आपके साथ साथ सारा संसार दुखी हैं।
जैकलीन फर्नांडीज की शानदार अनदेखी तस्वीरें वायरल- प्रमुख मैगजीन का हालिया फोटो शूट


Click it and Unblock the Notifications











