अजमेर शरीफ पहुंची विश्व सुंदरी प्रियंका ने चढ़ाई चादर

आपको बता दें इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही है, इसके अलावा फिल्म अग्निपथ की शूटिंग के दौरान उनके लहंगे में आरती के दिये से आग लग गई थी लेकिन वो बाल-बाल बच गयी है। इन घटनाओं के बाद प्रियंका ने अपने काम से छुट्टी लेकर भगवान से दुआ मांगने पहुंचीं।
प्रियंका पहले अजमेर में दरगाह पर माथा टेकने गईं और फिर उसके बाद पुष्कर जाकर उन्होंने अपने लिए दुआ मांगी। प्रियंका ने अजमेर पहुंचने से पहले ट्वीट भी किया कि मैं फिलहाल अपने दोस्तों के साथ अजमेर जा रही हूं। मैं भगवान की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। इसके बाद पुष्कर से लौटते समय उन्होंने अपनी यह फोटो भी पोस्ट की।


Click it and Unblock the Notifications











