जंजीर में विदेश से आयेगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड की जंगली बिल्‍ली प्रियंका चोपड़ा जंजीर के रीमेक में दो अलग-अलग भूमिकाएं करने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि की है डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी ने। जंजीर के रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रिया ने बताया कि फिल्‍म का निर्देशन अपूर्व लखिया करेंगे, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दो अलग-अलग किरदार निभा रही हैं। हालांकि दोनों किरदारों का एक ही नाम है। माला।

फिल्‍म के पहले हाफ में माला यानी प्रियंका विदेश में रहती है। इसमें प्रियंका एक उद्यमी का किरदार निभायेंगी, जिसमें उनके परिधान भी उसी के हिसाब से होंगे। वह भारत की कोई कामकाजी महिला हवाईअड्डे पर अन्य महिलाओं से अलग नजर नहीं आती। वह दुनिया के किसी भी कोने की महिला की तरह टीप-टॉप, सुसज्जित परिधान में नजर आती हैं।

वहीं फिल्‍म में जब माला भारत की जमीं पर कदम रखती है तो उसका परिधान रंगबिरंगा हो जाता है। भारतीय लड़की पाश्चात्य वस्त्र भी पहनती है तो कहीं न कहीं उसके पहनावे में भारतीयता झलक ही जाती है।

प्रिया ने प्रियंका के किरदार के बारे में कहा, "माला की तरह मैं भी विदेशों में काम करने वाली अप्रवासी भारतीय हूं। इसलिए मुझे इसका सहज बोध है कि प्रियंका को किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। मैं अक्सर देखती हूं कि अभिनेत्रियां अपने कपड़ों में शानदार दिखती हैं। लेकिन अपने किरदार के माफिक परिधानों में नजर नहीं आतीं।"

प्रिया कुवैत में वैश्विक मांग वाले परिधान बना चुकी हैं। उनके पति कुवैत में ही काम करते हैं। वह कम से कम महीने में दो बार अपनी बेटी से मिलने सन फ्रांसिस्को जाती हैं। उनकी बेटी वहां वह पढ़ाई कर रही है। प्रिया कहती हैं कि वह रात में बिना कोई बॉलीवुड फिल्म देखे नहीं सोती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X