जंजीर रीमेक में पीसी धरेंगी दो रूप
बॉलीवुड की पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बीते जमाने की सुपरहिट फिल्म जंजीर की रीमेक में काम कर रही हैं। फिल्म में हीरो संजय दत्त हैं। जंजीर सन 1973 की सुपरहिट फिल्म थी जिसने सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन की तकदीर बदल दी थी।
फिल्म की कहानी में कुछ चेंज करके उसके रीमेक की कोशिश की जा रही हैं। फिल्म जंजीर में अमिताभ और जया भादुड़ी का लीड रोल था। फिल्म में निभाया जया का रोल आज भी लोग याद करते हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम माला था जो कि चाकू-छूरियां तेज कराने वाला काम करती थीं।
रीमेक में जया भादुड़ी का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं। उनका नाम भी फिल्म में माला ही है लेकिन वो फिल्म में जया भादुड़ी की तरह अल्लड़ नहीं बल्कि विदेशी और देसी गर्ल के रूप में दिखायी देंगी।
यह कहना है डिजाइनर प्रिया कटारिया का जो कि अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म जंजीर की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा कि डिजाइनर हैं। फिल्म को लेकर काफी उत्साहित प्रिया ने कहा कि वो ऐसे कास्टूम तैयार कर रही हैं जिसको देखने के बाद लोग एक बार फिर से प्रियंका की खूबसूरती के कायल हो जायेंगे।फिल्म के पहले हॉफ में प्रियंका चोपड़ा विदेशी लुक में होंगी जबकि फिल्म के सेकंड हॉफ में प्रियंका देसी रूप धरेंगी। फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरू होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
