Just In: बंटने लगे प्रियंका चोपड़ा की शादी के कार्ड, फरहान अख्तर ने शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा, 1 - 2 दिसंबर को निक जोनस के साथ जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में सात फेरे में बंधने वाले हैं। और अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के पहले, दोस्तों के बीच सारी औपचारिकताएं पूरी करनी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा, जल्दी ही शादी की छुट्टी पर जाने वाली हैं लेकिन इससे पहले, उन्होंने अपनी फिल्म की पूरी टीम को गिफ्ट दिए।

और ये गिफ्ट थे प्रियंका की शादी का लड्डू यानि कि जिसे हम और आप आम बोलचाल की भाषा में बैना कहते हैं। एकदम हल्के पेस्टल शेड का ये बॉक्स सेट पर हर व्यक्ति के पास आया है और प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लड्डुओं को फ्रेंच मैकरून से बदल दिया है। इसकी तस्वीरें बेहद दिलचस्प थीं। वहीं प्रियंका ने इन मैकरून का आधा खाली डिब्बा भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिस पर फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

priyanka-chopra-has-sent-her-wedding-invites-to-the-team-of-her-film-the-sky-is-pink

इससे पहले प्रियंका ने एक जूते की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि आखिरकार ये सब हो रहा है। प्रियंका अपनी फिल्म के सेट से छुट्टी लेकर अपनी मां के साथ पैरिस गई थीं। उनकी ये ट्रिप खास उनकी शादी की शॉपिंग के लिए थी। खबर है कि शादी से पहले, प्रियंका चोपड़ा 27 नवंबर तक अपना काम निपटाएंगी।

वैसे प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही अपनी शादी के मेहमानों को औपचारिक कार्ड देकर, उन्हें शादी के लिए इनवाइट भी करेंगी। तब तक देखिए, बॉलीवुड के मशहूर कपल्स के शादी के कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X