SHOCK: बाजीराव मस्तानी के लिए इससे बुरी कोई खबर नहीं!
[बॉलीवुड समाचार] बाजीराव मस्तानी के लिए बॉलीवुड में इससे बुरा वक्त नहीं हो सकता। एक तो धीरे धीरे फैन्स का फिल्म से मन हट रहा है और अब प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म से दूरी बना रही हैं। हालांकि वो चाह कर ऐसा नहीं कर रही हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पास फिलहाल बाजीराव मस्तानी प्रमोशन के लिए बिल्कुल वक्त नहीं है।
और ये अब धीरे धीरे फिल्म की टीम के लिए काफी टेंशन वाली बात साबित हो रही है। क्योंकि बाजीराव मस्तानी में वाकई अगर कोई अपनी छाप छोड़ रहा है तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा। उनके फर्स्ट लुक को देखने के बाद से फैन्स उन्हें देखने को उत्साहित हैं। हालांकि ये अलग बात है कि फिल्म को लेकर सब ठंडे पड़ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा की टीम ने कन्फर्म किया कि वो क्वांटिको के साथ काफी व्यस्त हैं और इसके बाद उन्हें एक हॉलीवु़ड शो का ऑफर है। इस बीच बाजीराव मस्तानी के लिए प्रियंका चोपड़ा के पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है। ऐसे में धीरे धीरे फैन्स का इस फिल्म से मन उठ रहा है, वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी की दिलवाले अपना पूरा ज़ोर लगा रही है।
जानिए बाजीराव मस्तानी में क्या है खास -


Click it and Unblock the Notifications

