गिनीज बुक में प्रियंका चोपड़ा का नाम?
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने वाला है। अब आप सोच रहे है कि प्रियंका ने ऐसा क्या किया है जो उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज होगा। दरअसल प्रियंका ने एक फिल्म में सबसे ज्यादा चरित्र निभाया है।
प्रियंका ने आशुतोष गोवारीकर की फिल्म व्हाट्स योर राशि में एक नहीं बल्कि 12 चरित्र अदा किए है। फिल्म की निर्माता सुनीता गोवारीकर ने प्रियंका का नाम गिनीज के अधिकारियों के पास इस संबंध में भेजा है।
सुनीता ने बताया, '' अगर प्रियंका का नाम दर्ज होता है तो अपने आप में अद्भुत बात होगी। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।''
अब देखना है कि प्रियंका का नाम गिनीज बुक में दर्ज होता है कि नहीं अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में अनोखा रिकार्ड होगा।
ashutosh gowariker आशुतोष गोवारीकर प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड व्हाट्स योर राशि सुनीता गोवारीकर bollywood priyanka chopra sunita gowariker whats your rashee


Click it and Unblock the Notifications