ट्विटर पर देसी गर्ल प्रियंका के चाहनेवालों की संख्या हुई 70 लाख
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों लाखों की संख्या में हैं इस बात से किसी को इंकार नहीं है लेकिन उनकी इतनी ही लोकप्रियता ट्विटर पर भी है, इसका अंदाजा शायद आपको नहीं होगा।
खैर आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि आपकी चहेती प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर 70 लाख हो गई है। जिसके लिए प्रियंका ने ट्विटर के जरिये अपने फैंस को थैंक्यू बोला है।
प्रियंका के ट्विटर फैंस की संख्या 7 मिलियन
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है शुक्रिया मेरे 70 लाख प्रशंसक। हमारा परिवार बड़ा हो रहा है। आपका प्यार मुझे आगे बढ़ाता रहेगा।
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा साल 2009 से ट्विटर पर एक्टिव हैं, वो अक्सर ट्विटर पर अपने फैंस से बातें करती हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘मैरीकॉम'की सफलता में ट्विटर पब्लिसिटी का भी काफी बड़ा योगदान रहा है।
प्रियंका का बड़ा खुलासा: एक डायरेक्टर को मेरे अंडरवियर में ज्यादा रूचि थी
इंटरनेशनल ब्यूटी और सिंगिग का खिताब पा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नये बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। प्रियंका इन दिनों अपने सिंगिग प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












