..................... Priyanka, Harman team-up again | प्रियंका और हरमन की जोड़ी बनी! - Hindi Filmibeat

प्रियंका और हरमन की जोड़ी बनी!

By Staff

Priyanka-Harman
फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की नई फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' की शूटिंग प्रारंभ हो गई है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता हरमन बावेजा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

गोवारीकर ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि उन्हें हास्य फिल्म काफी पसंद है और वे पिछले काफी समय से ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे। उन्‍हें हि्षिकेश मुखर्जी और बासू चटर्जी की सभी फिल्‍मे बेहद पसंद है जिसमें फिल्‍म 'चुपके-चुपके' मुख्‍य है।

इससे पहले वे 'लगान', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्में बना चुके हैं लेकिन पहली बार हास्य फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्‍म 'व्हाट्स योर राशि'एक गुजराती उपन्‍यास 'किम्‍बाल रावेनसूद' पर आधारित है। इस फिल्‍म के गीत जावेद अख्‍तर ने लिखे है। नितिन देसाई कला निर्देशक है और नीता लुला ने कपड़े डिजाइन किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X