बॉलीवुड में बहन की एंट्री से खुश प्रियंका

'सात खून माफ' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने कहा, 'परिनीति मेरी बहन है। आज उसने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म के लिए करार किया है। मैं बहुत खुश हूं कि यशराज फिल्म्स ने उसे मौका दिया।'
परिनीति अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' से करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले यह जोड़ी 'बैंड बाजा बारात' से काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।
'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें रिकी बहल कई लड़कियों के साथ नजर आएगा। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी और इस साल नौ दिसम्बर को इस फिल्म को प्रदर्शित किए जाने की सम्भावना है।
More from Filmibeat
प्रियंका चोपड़ा यशराज फिल्मस लेडिस वर्सेज रिकी बहल सात खून माफ ladies vs ricky bahl priyanka chopra saat khoon maaf yashraj films


Click it and Unblock the Notifications











