Priyanka Chopra ने पति-बेटी के साथ जमकर की मस्ती, 2025 का ऐसे किया स्वागत, Pics

Priyanka Chopra Nick Jonas Pics- प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास को लेकर मशहूर है कि वो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अक्सर घूमने जाते हैं। साल 2024 के अंत और 2025 के स्वागत के लिए उन्होने काफी कुछ किया है।
ना सिर्फ इस दौरान उन्होने मस्ती की बल्कि अपने लिए गोल भी सेट किए हैं। इस गोल में खुशी और शांति शामिल है इसी को लेकर बात की है। इस दौरान प्रियंका चोप़ड़ा ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए धमाका कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें पति निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी शामिल हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का कैप्शन
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ तस्वीरें साझा कीं बल्कि एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होने लिखा, ''प्रचुरता। 2025 के लिए यही मेरा लक्ष्य है। आनंद में, खुशी में और शांति में। इस नए साल में हम सभी को प्रचुरता मिले। मेरे परिवार के लिए बहुत आभारी हूँ। शुभ 2025, ऐसी अद्भुत यादों के लिए @airbnb को धन्यवाद।'' प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ''उसके पास छुट्टियों की आंखें हैं।'' एक ने लिखा, ''नया साल मुबारक हो पीसीजे, आपको वह सब शुभकामनाएं जो आप सपने देखते हैं और जिसकी आप इच्छा करते हैं, खूबसूरत तस्वीरें।'' एक ने लिखा, ''ढेर सारा आशीर्वाद और नया साल मुबारक हो।'' एक ने लिखा, ''सच कहा जाए तो अगर निक ने स्लाइड 2 में अपनी शर्ट उतार दी तो दुनिया हॉटनेस को संभाल नहीं पाएगी।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











