..................... Priyanka Chopra ने क्लब में किया था लेस्बियन एनकाउंटर? करण जौहर जानते हैं ये बात! Priyanka Chopra had a lesbian encounter in the club? Karan Johar knows this! - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra ने क्लब में किया था लेस्बियन एनकाउंटर? करण जौहर जानते हैं ये बात!

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं और जब से प्रियंका इंडिया वापस लौटी हैं उनको लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब उन्होने कुछ ऐसा बता डाला है जो कि उनके फैंस को हिला डालेगा।

बकौल प्रियंका चोपड़ा उनका लेस्बियन एनकाउंटर हुआ है। जी हां, प्रियंका ने इस राज से पर्दा उठाया है कि वो लेस्बियन एनकाउंटर का सामना कर चुकी हैं।

दरअसल ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में थीं और उन्होने अपनी बात उनके सामने रखी थी। जैसे ही प्रियंका ने ये बात करण जौहर को बताई वो शॉक्ड हो गए और उनका रिएक्शन काफी अलग था।

इस दौरान प्रियंका अकेली शो पर नहीं थीं बल्कि उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रहीं थीं। करण ने प्रियंका और दीपिका से पूछा कि क्या दोनों ने कभी लेस्बियन एनकाउंटर किया है। इसपर प्रियंका ने हां में जवाब दिया था।

इसके बाद दीपिका पादुकोण करण जौहर का मजाक बनाती हुईं नजर आ रहीं हैं और कहा रहीं कि, ''तुम अपने घुटने क्यों रगड़ रहे हो, इसमें कुछ गलत नहीं है।'' इसके बाद सभी हंसने लगते हैं। एक बार फिर से करण जौहर से प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि हां वो लेस्बियन एनकाउंटर कर चुकी हैं।

हालांकि इस वीडियो के फिर से वायरल होने के बाद प्रियंका की तरफ से किस तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही करण जौहर ने कुछ कहा है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार इसको प्रमोट कर रही हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त लगातार हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं और उन्होने खुलासा करते हुए कहा था कि बॉलीवुड उन्होने मजबूरी में छोड़ा था।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X