प्रियंका चोपड़ा ने बिना शर्ट -पैंट के पहना केवल कोट, न्यूयॉर्क में घूमते हुए वायरल हुई तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने स्टाईल स्टेटमेंट से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनकी कोई भी स्टाईल ट्रेंड में बदल जाता है और अब लेटेस्ट ट्रेंड होगा उनकी मिनी ब्लेज़र ़़ड्रेस। प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क सिटी की सड़कों पर एक सफेद मिनी ब्लेज़र ड्रेस में दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा, न्यूयॉर्क सिटी में अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म वी कैन बी हीरोज़ की शूटिंग कर रही है।
प्रियंका का ये मिनी ब्लेज़र, फैन्स को भी बेहद पसंद आ रहा है। प्रियंका ने अपने लुक को पारदर्शी सैंडल्स के साथ मैच भी किया है। वहीं उनके इस लुक पर फैन्स अब फिदा हो चुके हैं।

पिछले साल भी प्रियंका की एक ब्लेज़र ड्रेस ने फैन्स का ध्यान खींचा था लेकिन उस समय वो अपनी इस ड्रेस के लिए काफी ट्रोल की गई थीं। दरअसल, इस बार उन्होंने एक चीज़ पहनी थी जिसे कहते हैं लॉन्जरी ब्लेज़र। कह लीजिए सफारी सूट बिना पैंट के।
लेकिन बात केवल इतनी नहीं थी। दरअसल, ये सूट ऊपर से कटा हुआ था। कहां से ये हम आपको दिखा देते हैं। बस फिर क्या था लोगों ने पूरा चुटकुलों की मिसाईल लेकर प्रियंका चोपड़ा पर दाग दी थी।
वैसे देखिए प्रियंका चोपड़ा की कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें उनके बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर की -


Click it and Unblock the Notifications
