शूटिंग के दौरान घायल हो गईं प्रियंका चोपड़ा, गर्दन पर लगी चोट, इसलिए हो रही हैं ट्रोल!

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस वक्त उनका पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो चोट का निशान दिखाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा घायल हो गई हैं और उनकी गर्दन पर ये चोट आई है।
एक लंबी से लाइन दिख रही है जिसमें खून साफ साफ नजर आ रहा है। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, ''शूटिंग के दौरान ये चोट आई है।'' इसके बाद इस तस्वीर को कई इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है।
तस्वीर के सामने आते ही लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। कुछ लोग इस चोट की तस्वीर साझा करने को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस तस्वीर को देखकर प्रियंका चोपड़ा के फैंस कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इसकी ठुठरी कितनी बेकार लग रही।'' एक ने लिखा, ''अच्छा काम। आप एक खरोंच से बच गए whewwwwww.'' एक ने लिखा, ''एक खरोंच ?? मुझे रसोई में खाना बनाते समय जलने के निशान और भी बदतर हो जाते हैं!!' एक ने लिखा, ''लोल ऐसे उन महिलाओं को लगता है जो रसोई में काम करती हैं, कार्यालय जाती हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
इंडिया आकर हुईं थीं ट्रोल
आखिरी बार जब प्रियंका चोपड़ा इंडिया आईं थीं तो ट्रोल हो गईं थीं। इस दौरान उन्होने काफी खूबसूरत व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी और इसमें उनका क्लीवेज भी साफ नजर आ रहा था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसी के चलते उन्हें ट्रोल किया गया थे। बहुत सारे लोग एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहे थे। इसी के साथ कुछ लोगों का कहना है कि वह अपनी बहनों परिणीति और मीरा की शादी में नहीं आईं। लेकिन स्टोर लॉन्च के लिए भारत आ गई।


Click it and Unblock the Notifications