शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो पोस्ट करते ही लोग कर रहे हैं ट्रोल!

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी फैंस के लिए सोशल मीडिया से कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस वक्त जो सामने आया है उससे उनके फैंस हैरान होने वाले हैं।

एक वीडियो प्रियंका ने साझा किया है और इस वीडियो में वो जख्मी नजर आ रही हैं। जी हां, शूटिंग के दौरान प्रियंका के शरीर में कई जगह चोट लगी है जिसको वो दिखाती नजर आ रही हैं।

इस दौरान वो काफी गंदे कपड़े पहने हुए हैं और अपना पैर दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। इस पैर में जख्म है और इसपर पट्टी चिपकी हुई है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर एक्शन सीन्स के दौरान घायल होती हैं।

लोग कर रहे हैं रिएक्ट

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुझे लगा कोई लड़का अभी बॉडी दिखाएगा।'' एक ने लिखा, ''लगता है पोजीशन चेंज करते समय टाइम लग गया।'' एक ने लिखा, ''कौन सी मूवी है.. "नकली ज़खम"। एक ने लिखा, ''ये पागलपन की पहली स्टेज है।'' एक ने लिखा, ''दुख की बात है कि प्रियंका को कोई बोल्ड ग्लैमरस भूमिका नहीं मिल रही है..दर्शकों को प्रियंका को बेवकूफी भरे स्टंट सीन करते देखने में दिलचस्पी नहीं होगी..।''

कर रही हैं शूटिंग

ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग कर रही प्रियंका ने कुछ दिन पहले फिल्म की टीम के लिए एक नोट लिखा था। इसमें लिखा था- "जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं तो मेरे लिए यह जानना बहुत ज़रूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवारों और घरों से दूर एक साथ बहुत समय बिताते हैं, सोचते हैं, खाते हैं और उस आर्ट में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। यह बहुत आसान हो जाता है जब आपके आस-पास के सभी लोग खुशी, डेडिकेशन और अपने काम में बेहतरीन होते हैं। "

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X