Priyanka Chopra: फीमेल फैन ने निक जोनस के साथ किया ऐसा व्यवहार तो एक्ट्रेस को आया गुस्सा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा हर मुद्दे पर और हर सही गलत की बात पर अपनी प्रतिक्रिया देती ही हैं। प्रियंका को फैंस उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके शानदार और विंदास अंदाज के लिए भी जानते हैं। दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में निक के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि ये तो टिपिकल बीवी है।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच बॉन्डिंग कितनी जबरदस्त है, इसका पता इनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही चल जाता है। चाहे कोई इंडियन फेस्टिवल हो या फिर कोई इवेंट, ये दोनों हमेशा अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा देते हैं।
#NickJonas fan goes crazy and tosses her bra at the singer; #PriyankaChopra picks up the undergarment and dances with it.. #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #JonasBrothers #Jonas #Hollywood #MissWorld2000 #Queen #PiggyChops #Nickyanka #NPglobaldomination #TheSkyIsPink pic.twitter.com/VAnAuPwYyj
— TENKAYA (@TenkayaOfficial) April 3, 2019
हुआ ये कि निक जोनस के कॉन्सर्ट पर एक फीमेल फैन निक के कॉन्सर्ट में अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर 'बीवी' वाली कुछ ऐसी हरकत कर डालती हैं कि वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह जाती है।
दरअसल, जब फीमेल फैन निक पर अपना अंडरगार्मेंट फेक रही होती है, तभी प्रियंका देख लेती हैं और उसके हाथ से वो ब्रा लेकर अपने कंधे पर रखकर चल देती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं।
किसी का कहना है कि प्रियंका ने इंडिया छोड़ दिया लेकिन एक टिपिकल इंडियन बीवी की तरह ही बिहेव कर रही हैं। तो किसी का कहना है कि प्रियंका भी दूसरी बीवियों की तरह अपने पति के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं।
बता दें कि निक एक अमेरिकी सिंगर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। प्रियंका अपने पति के लगभग सारे कॉन्सर्ट्स में जाती हैं। पिछले साल ही ये कपल सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बना। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, फैंस उन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई सारे प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications