देवी के अवतार में प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। आप उन्हें कई रूपों में देख चुके हैं। कातिल, रोमांटिक और देसी गर्ल जैसे रूपों में नजर आने वाली प्रियंका अब आपके सामने एक देवी के रूप में नजर आने वाली है।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने एक पेप्सी का विज्ञापन किया है जिसमें वह एक देवी के रूप में दिखायी देंगी। यह विज्ञापन खास आईपीएल के लिए शूट हुआ है।
इस विज्ञापन में प्रियंका ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी और भारी ज्वैलरी पहनी हैं ताकी वो एक देवी के रूप में दिखायी देंगी। प्रियंका अपने इस रोल से काफी खुश हैं। मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका ने एक डिजनी करेक्टर को अपनी आवाज भी दी है।एनीमेशन फिल्म 'प्लेन्स' के किरदार ईशाणि को प्रियंका ने अपनी आवाज से सजाया था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड, विज्ञापन और हॉलीवुड में इस प्रियंका का सिक्का जोरों पर चल रहा हैं जिसका प्रियंका आनंद के साथ लुत्फ उठा रही हैं। प्रियंका का देवी वाला विज्ञापन जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications












