..................... Priyanka Chopra given Controversial statement about making a career in music - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra: म्यूजिक में करियर बनाने को लेकर यह कैसा दे दिया प्रियंका ने बयान, लोगों को आ गया गुस्सा

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में आने की कोई भी वजह नहीं छोड़ती हैं, हमेशा ही वह खबरों में बनी रहती हैं। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने बयानों की वजह से खबरों में है, हाल ही में एक्ट्रेस ने म्यूजिक में करियर बनाने को लेकर बयान दिया है।

दरअसल बात ऐसी है कि प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरिज 'सिटाडेल' को लेकर छाई हुई हैं। अभिनेत्री न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय,बल्कि अपने डांसिग और सिंगिंग स्किल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने म्यूजिक करियर के बारे में बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि अपने पहले गाने को सुनने के बाद मुझे अंदाजा हो गया था कि मेरा म्यूजिक करियर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरे 22 साल के फिल्मी करियर में संगीत का करियर महज 2 सेकेंड जैसा था। अभी तक उनके बस चार गाने रिलीज हुए हैं, जिसपर उनका कहना है कि उनके लैपटॉप में 400 ऐसे गाने हैं, जिन्हें कोई भी नहीं सुन पाएगा।

ऐसा है कि यह पहली बार नहीं हैं कि प्रियंका ने कोई बयान दिया हो और वह सुर्खियों में नहीं आया हो, इससे पहले पीसी ने बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया था।

प्रियंका ने कहा था, कि इंडस्ट्री में काम न मिलने के वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा भी प्रियंका के पास कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। खैर प्रियंका चोपड़ा तो अपने काम के साथ साथ अपने बयान और अपनी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहती ही हैं।

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X