Priyanka Chopra: कंगना के बाद प्रियंका को मिला विवेक अग्निहोत्री का समर्थन

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बयान हमेशा ही बिंदास ही अंदाज से देती हैं, हमेशा ही शानदार तरीके से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड जाने की वजह का खुलासा किया है, इसी बीच वह सुर्खियों में आ गई हैं, तो उनके समर्थन के लिए विवेक अग्रिहोत्री आए हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, प्रियंका ने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड जाने की वजह का खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह लोगों की राजनीति से तंग आ गई थी।
जैसे ही एक्ट्रेस ने यह बयान दिया तो सोशल मीडिया पर अलग ही तरह की विवाद शुरु हो गया। प्रियंका के इस फैसले में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने पूरा सपोर्ट किया है। अब इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के इस फैसले का समर्थन किया है।
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, 'जब बड़े-बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कोई घुटने टेक देता है, कोई आत्मसमर्पण कर देता है, कोई हार मान कर चला जाता है, तो कोई नशा हो जाता है, यही नहीं, कोई जान भी गंवा देता है। दबंगों के इस 'इंपॉसिबल टू डिफिट' गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग इन्हें छोड़कर अपना एक अलग यूनिवर्स बनाते हैं। ये हैं रियल लाइफ स्टार।'
इससे पहले प्रियंका के इस बयान पर कंगना ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, अलग से गुटबाजी की है। उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया, एक टैलेंटेड और स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था। यह काम बस उन्हीं का हो सकता है।'
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं, इसके साथ ही वह एक रोमांटिक कॉमेडी "इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी" में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा बॉलीवुड की भी कई फिल्में दूसरी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं एक्ट्रेस के पास।


Click it and Unblock the Notifications
