निक जोनअस ने प्रियंका चोपड़ा को किया खुलेआम शादी के लिए प्रपोज, जानिए सच्चाई
इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी करियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं अब हाल ही में वे किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड स्टार निक जोनअस की 'कोजी' फोटो सामने आई जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की तगड़ी अफवाहें उड़ना शुरू हो गई हैं।
बताया ये भी जा रहा है कि ये दोनों कई जगहों पर साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो आपको चौका देगा क्योंकि निक जोनअस ने सबके सामने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। जी हां ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है जो कि सोशल मीडिया में जमकर शेयर की जा रही है।

इस फोटो को देखने पर पता चलेगा कि प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमे वो अपनी दोस्तों के साथ बर्गर खा रही है। इसी फोटो पर निक जोनअस ने कमेंट किया है और हिंदी में लिखा है कि मुझसे शादी करोगी ?
इसके बाद चर्चा शुरु हो गई पर जब ठीक तरह से पता किया गया को पता चला है कि तस्वीर फेक है और इसको फोटोशॉप करके बनाया गया है। बता दे कि इस तस्वीर ने तहलका मचा कर रख दिया था।
हालांकि ये फोटो फेक है पर इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोअनस के बीच कुछ नहीं है। काफी समय से दोनो के अफेयर की खबरें आ रही है।
सोचने वाली बात तो ये है कि दोनों की उम्र में काफी फासला है। प्रियंका चोपड़ा निक जोनअस से लगभग 10 साल बड़ी हैं। तस्वीरों में भी निक प्रियंका के सामने बच्चे नजर आते हैं।
वहीं ये पहली बार नहीं है जब दो सेलेब्रिटी कपल के बीच उम्र का इतना फासला है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा वापस आकर फिल्म भारत में बिजी होने वाली है और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आने वाले है।
हाल ही में सलमान खान ने प्रियंका का अनोखे रुप से स्वागत किया था और प्रियंका ने भी इसका जवाब दिया था। फिलहाल निक जोअनस और प्रियंका के बीच रिश्ते की खबरें आए दिन सामने आ ही जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
