प्रियंका चोपड़ा..और तीन महीने तक एक ही घर में, लेकिन क्यों?
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तीन महीने के लिए अमेरिका जा रही हैं। जी हां, इतना ही नहीं इन तीन महीनों के लिए वे एक शानदार विला में रहने वाली हैं। और रहें भी क्यों न, इस बात से अब कोई नकार नहीं सकता कि प्रियंका इंटरनेश्नल फेम में भी टॉप पर हैं। लेकिन यहां मामला क्या है, वह आपको बता दें। दरअसल, प्रियंका अमेरिकी टीवी शो में काम करने जा रही है।

जी हां, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में रहेंगी। प्रियंका एक अमेरिकी टीवी शो में काम करने जा रही हैं जिसके लिए उन्हें एक विला तीन महीने तक रहने के लिए दिया गया है। टीवी शो की लंबी शूटिंग के कारण शो के प्रोड्यूसर ने उन्हें तीन महीने के लिए लॉस एंजेलिस में ही शानदार महल दे दिया है।
बताया जाता है कि शो के निर्माता ने प्रियंका के लिए एक खूबसूरत विला बुक किया है जहां प्रियंका अपनी टीम के साथ तीन महीने तक रहेंगी। शो के निर्माता ने इस घर का इंटीरियर प्रियंका की पसंद और नापसंद को देखते हुए डिजाइन कराया है।
इतना ही नहीं, घर में एक सुंदर सा मंदिर भी बनाया गया है जहां प्रियंका रोज पूजा करेंगी। प्रियंका यहां भी मुंबई वाले घर की तरह अपनी और फैमिली के पोस्टर लगाएंगी। इंटीरियर डिजाइनर को प्रियंका की पसंद के बारे में पहले ही बताया जा चुका है, जिसके बाद उन्होंने काम शुरू किया।


Click it and Unblock the Notifications