प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने की बात पर हुई इमोशनल, बोलीं- 'घर की बात कुछ और है'

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन सालों के बाद भारत वापस आई हैं। पिछले दिनों मुंबई लौटने के बाद वो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने हेयर केयर ब्रांड के प्रमोशन के सिलसिले में भारत आई हैं और पिछले दिनों मुंबई से रवाना होने से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने मुंबई की यात्रा की एक झलक नजर आई।

इस वीडियो में वो अपनी मुंबई में बिताए पलों के बारे में बताते नजर आ रही हैं। इस दौरान वो इमोशनल और खुश दोनों ही नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा वीडियो में कह रही हैं - 'घर में रहना बहुत अच्छा है। बाबुल नाथ, चर्चगेट को देखकर बहुत अच्छा लगा।' साथ ही उन्होंने पूरी यात्रा की एक झलक भी इस वीडियो में शेयर की है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- 'मुंबई का सफर पूरा हुआ! घर की बात ही अलग है! वास्तव में, घर लौटने जैसा एहसास कुछ और नहीं है। पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बेहद खुश हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि अगर आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।'

प्रियंका चोपड़ा की कोविड-19 के बाद यह पहली भारत की यात्रा है। प्रियंका चोपड़ा फिल्में हो या बिजनेस वर्ल्ड, हर जगह छाई हुई हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'सिडाटेल' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आएंगी। साथ ही वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X