तुर्की के भूकंप पीड़ितों के लिए भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा, फोटो-वीडियो शेयर कर लगायी मदद की गुहार

Priyanka Chopra Jones

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद से वहां सिर्फ और सिर्फ तबाही का मंजर ही नजर आ रहा है। कहीं ढह गयी इमारतों के मलबे में अपनों की तलाश करते लोग तो कहीं किसी मलबे से बाहर निकाली जा रही लाशें। तुर्की और सीरिया से सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो किसी भी इंसान का दिल दहला सकती हैं। कुछ ऐसा ही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ भी हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने भूकंप पीड़ित इस देश के लिए मदद की गुहार लगायी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से तुर्की और सीरिया में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए मदद की गुहार लगायी है। बता दें कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए 7.8 और 7.5 तीव्रता से आए विध्वंसकारी भूकंप में करीब 36 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 80 हजार घायल हुए हैं। घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने तुर्की और सीरिया की जो फोटो और वीडियो शेयर की है, उनमें से एक वीडियो में बचाव दल के कर्मी मलबे के ढेर से एक नन्हीं सी जान को बचाकर बाहर निकालते हैं। दूसरी वीडियो में एक पिता अपने बच्चे को ढूंढते हुए मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी एक बिल्डिंग के सामने बैठकर पत्थरों को तोड़ता नजर आ रहा है। एक फोटो में भूकंप पीड़ितों में बांटी गई राहत सामग्री की फोटो है तो एक फोटो में एक मलबे से बाहर निकले हाथ के पास बैठा एक पालतू कुत्ता नजर आ रहा हैं। ये सारी तस्वीरें और वीडियो दिल दहला देने वाली हैं।

अपने इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है, 'एक सप्ताह बाद भी तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से लोगों में दर्द और पीड़ा बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिस वजह से कुछ ऐसे पल मिले जब एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। ऐसे कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और जिंदा बचने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। उनके परिवार वाले किसी चमत्कार की प्रार्थना कर रहे हैं। यह दिल तोड़ देने वाला मंजर है। कुदरत का प्रकोप किसी को नहीं बख्शता है लेकिन हम सबकी मदद कर सकते हैं। जो लोग स्पॉट पर मदद कर रहे हैं, उन संगठनों की डिटेल्ट मेरी हाइलाइट्स में है। मुझे उम्मीद है कि आप जैसे भी संभव हो सके जरूर मदद करेंगे।'

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra jonas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X