..................... Priyanka Chopra: दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ फैंस ने की ऐसी हरकत, भड़क उठीं एक्ट्रेस, Watch | Priyanka Chopra gets angry as fans try to break security at Delhi airport for selfie, Video viral - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra: दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ फैंस ने की ऐसी हरकत, भड़क उठीं एक्ट्रेस, Watch

priyanka-chopra-gets-angry-as-fans-try-to-break-security-at-delhi-airport-for-selfie-video-viral

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए भारत पहुंची हुई हैं। 13 मई को दिल्ली में परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा सगाई करने वाले हैं, जहां दोनों तरफ के परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस मौके पर प्रियंका अपने पति और बेटी मालती के बिना ही भारत आई हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से प्रियंका का वीडियो वायरल

दिल्ली एयरपोर्ट से प्रियंका की कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें से एक वीडियो में एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। दरअसल, एक फैन एक्ट्रेस की सिक्योरिटी तोड़कर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। इससे एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

जबरदस्ती बिल्कुल करीब आ गया फैन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका का एक फैन उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए उनके पीछे चलने लगता है और बार-बार मना करने के बाद भी वो कोशिश करता रहता है।प्रियंका इससे काफी परेशान दिखती हैं। पहले प्रियंका की टीम उस शख्स को प्रियंका से दूर रखती है लेकिन फिर प्रियंका सेल्फी देने के लिए तैयार हो जाती हैं। लेकिन इस बीच एक दूसरा शख्स एक्ट्रेस के बेहद करीब आ जाता है जिसको देख वो काफी अनकंफर्टेबल हो जाती हैं।

फैंस की इन हरकतों के बाद प्रियंका चोपड़ा तेज कदमों से एयरपोर्ट के बाहर निकल जाती हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स फैंस को उनकी हदों में रहने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "क्या मिलता है इस तरह से तस्वीर ले के".. दूसरे यूजर ने लिखा- "फैंस को अपनी लिमिट मेंटेन करनी चाहिए"..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X