पापा की तबियत खराब, परेशान प्रियंका भूलीं डायलॉग

By Ajay Mohan

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे स्‍टाईलिश और हमेशा वेल ड्रेस्‍ड रहने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कुछ परेशान चल रही हैं, क्‍योंकि उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा की तबियत खराब चल रही है। इस वजह से प्रियंका शूटिंग के दौरान डायलॉग तक भूल जाती हैं।

हाल ही में फिल्‍म जंजीर की शूटिंग के दौरान संजय दत्‍त के सामने रोल करते वक्‍त प्रियंका अपना डायलॉग भूल गईं। देखते ही देखते उनकी आंखें भर आयीं और वो शूटिंग छोड़ कर किनारे जाकर बैठ गईं। वहां मौजूद लोगों ने पूछा तो बोलीं कि वो थोड़ा परेशान हैं, अपने पापा की तबियत को लेकर। प्रियंका की परेशानी हर कोई समझ सकता है।

हर परिस्थिति में मुस्‍कुराते रहने के लिये प्रियंका ने इन दिनों एक टैटू भी लगा रखा है। वो मानती हैं कि इससे उनका दिमाग शांत रहेगा और वो काम पर ध्‍यान दे सकेंगी। कुछ साल पहले उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हुए थे।

प्रियंका के फैन्‍स की ओर से वनइंडिया भी ईश्‍वर से प्रार्थना करता है कि प्रियंका के पिता जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य हो जायें और "डैडीज़ लिटिल बी" यानी प्रियंका की सफलता पर हमेशा मुस्‍कुराते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X